गाजीपुर – सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने 48 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। गिरफ्तार युवक पश्चिम बंगाल का निवासी है और पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब बिहार ले जाकर ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में था।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया
रेलवे पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक बलिया सविरत्न गौतम के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत, जीआरपी थानाध्यक्ष गाजीपुर सिटी के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई की। युवक को प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पूर्वी छोर पर बने रोलिंग हट से लगभग 100 मीटर आगे पकड़ा गया।
गिरफ्तार युवक और बरामद सामग्री
अभियुक्त की पहचान अमन कुमार (23 वर्ष) पुत्र दीपक राम, सुकांता पल्ली, साउथ धड़का रोड, शिव मंदिर के पास, थाना नॉर्थ, जनपद पश्चिम वर्धमान, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। उसके कब्जे से 48 बोतल ‘8 पीएम स्पेशल’ 180 एमएल की अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पूछताछ और कानूनी कार्रवाई
अमन कुमार ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के कारण वहां शराब की मांग अधिक है और वह ट्रेन से शराब बिहार ले जाकर बेचता था। बरामद शराब के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 22/25 धारा 60 (1) EX. ACT के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।














