HomeLocalबिरनो में बिजली बिल बकायेदारों को बड़ी राहत, 1 दिसंबर से ओटीएस...

बिरनो में बिजली बिल बकायेदारों को बड़ी राहत, 1 दिसंबर से ओटीएस लागू

गाज़ीपुर –  बिरनो विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। ओटीएस योजना के तहत 1 दिसंबर से बकाया बिजली बिल में बड़ी छूट मिलने जा रही है। इसी कड़ी में बिरनो गांव के रामलीला मैदान में विद्युत विभाग द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जहां उपभोक्ताओं को सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई।शिविर में चंद्र मोहन कुमार और विमल सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी चंद्र मोहन ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने मार्च से 30 नवंबर तक बिजली बिल जमा नहीं किया है, उन्हें ब्याज पर 100 प्रतिशत की छूट मिल रही है, जबकि मूलधन पर 25 प्रतिशत की राहत दी जाएगी। योजना का लाभ घरेलू 2 किलोवाट और व्यावसायिक 1 किलोवाट तक के कनेक्शन धारकों को मिलेगा।विद्युत निगम के टेक्निकल डायरेक्टर जितेंद्र नलवान और अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि ओटीएस के तहत वे उपभोक्ता भी पात्र होंगे, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से मार्च तक और अब तक कोई भुगतान नहीं किया है। विभाग ने सभी विद्युत केंद्रों पर तैनात संविदा कर्मियों तथा टीजी‑2 कर्मचारी को कम से कम 5 उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया है और इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी।योजना के व्यापक प्रचार हेतु दिसंबर भर पलहीपुर, बरही, भड़सर, जयरामपुर, सियारामपुर और बोगना सहित कई जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। ओटीएस का लाभ लेने के लिए पंजीकरण के समय 2000 रुपये की रसीद कटवाना अनिवार्य होगा। सरकार की इस योजना में बिजली चोरी से जुड़े बकायेदारों को राजस्व निर्धारण में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, जो उपभोक्ताओं के लिए एक और राहत का बड़ा अवसर है।शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय उपभोक्ता और अधिकारी मौजूद रहे, जिसमें शशिकांत खरवार, रामअवध राम, बुधिया देवी, अमरजीत प्रधान, महातिम यादव, संतोष सिंह, बृजेश यादव, सुजीत कुमार सहित दर्जनों नाम शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments