HomeCrimeगाजीपुर में जमीन विवाद को लेकर भाजपा नेता राजेश राय ‘बागी’ पर...

गाजीपुर में जमीन विवाद को लेकर भाजपा नेता राजेश राय ‘बागी’ पर मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष के बाद भाजपा नेता और पूर्व छात्रनेता राजेश राय ‘बागी’ सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता सुमन गुप्ता पत्नी दिनेश गुप्ता की तहरीर के आधार पर की है। मामले में हरिकेश यादव, हरिलाल यादव, संजय यादव, रोहित यादव और चन्द्रजीत यादव भी आरोपी बनाए गए हैं।सुमन गुप्ता का आरोप है कि विपक्षी पक्ष उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे थे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने बाल पकड़कर मारपीट की, गाली-गलौज की और उसके कपड़े फाड़ दिए। सुमन ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता राजेश राय ‘बागी’ भी विपक्षियों के साथ मौजूद थे। उन्होंने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए धमकी दी कि “रुपये दो, तभी तुम्हारे पक्ष में पैरवी करेंगे।” सुमन के अनुसार, राजेश राय मुख्तार अंसारी के गुर्गे अंगद राय के सहयोगी भी हैं।थानाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, स्थानीय सूत्रों का कहना है कि राजेश राय ‘बागी’ पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं। कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने नोनहरा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर थाने परिसर में धरना दिया था, जिसके दौरान पुलिस लाठीचार्ज में एक युवक की मौत हो गई थी।अब एक बार फिर उन पर गंभीर आरोप लगने से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments