Wednesday, October 8, 2025
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तैयारी में जुटे भाजपाई 

गाजीपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तैयारी में जुटे भाजपाई 

गाजीपुर। बिरनो विकास खंड परिसर में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यशाला में भाजपा नेताओं ने पंचायत चुनाव की अहमियत पर जोर दिया। ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव किसी भी गांव के विकास की नींव होते हैं और निर्वाचित प्रतिनिधियों की ईमानदारी व योग्यता पर प्रगति निर्भर करती है। भाजपा कार्यकर्ता इन मानकों पर खरे उतरते हैं। पंचायत चुनाव सबसे कठिन होते हैं, जहां स्थानीय समीकरण और प्रत्याशी चयन अहम होता है।जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने कहा कि गाजीपुर के विकास के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, अब पंचायतों में सफलता से 2027 विधानसभा चुनाव में ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने मतदाता सूची में सभी पात्रों का नाम शामिल कराने का आह्वान किया।मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा चुनाव है। आने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या सबसे अधिक होगी। भाजपा एक राष्ट्रवादी संगठन है जो विकास कार्यों से समाज में विशेष पहचान बना चुका है। पंचायत विकास के लिए भाजपा की जीत जरूरी है।बैठक में राकेश यादव, अभिमन्यु सिंह, गोवर्धन बिंद, गुड्डू गुप्ता, धनंजय प्रजापति, अभिनय सिंह, अमित सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, कार्तिक राम ,रामलाल सिंह घूरा, दुर्गाविजय राजभर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन मन्नू राजभर ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button