HomePoliticsगाजीपुर नोनहरा कांड: एमएलसी चंचल संग मृतक के परिजनों की सीएम योगी...

गाजीपुर नोनहरा कांड: एमएलसी चंचल संग मृतक के परिजनों की सीएम योगी से मुलाकात

गाजीपुर। नोनहरा कांड के मृतक सीताराम उपाध्याय के परिजन सोमवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई। इस दौरान मृतक के पिता गिरजा उपाध्याय और भाई शशिकांत उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी।सीएम योगी ने परिजनों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि न्याय हर हाल में मिलेगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच एसआईटी और मजिस्ट्रेट दोनों स्तर पर हो रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिजनों की जीविका के लिए नौकरी की व्यवस्था करने और अन्य आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है।एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने इस मुलाकात के जरिए एक बार फिर अपनी जनसेवा की पहचान को मजबूत किया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। मुलाकात के समय बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह युवा नेता हिमांशु सिंह और तेजप्रताप सिंह भी मौजूद रहे।इस आश्वासन से परिजनों को उम्मीद बंधी है कि न्याय जल्द मिलेगा और दोषियों को सजा जरूर होगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments