HomeCrimeगाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौ तस्कर घायल, अवैध असलहा व...

गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौ तस्कर घायल, अवैध असलहा व गोवंश सहित गिरफ्तार

गाजीपुर — अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार देर रात शादियाबाद थाना प्रभारी श्यामजी यादव व हंसराजपुर चौकी प्रभारी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौ तस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हंसराजपुर बाजार के पास रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एक तेज रफ्तार पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालक पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश करते हुए यूसुफ़पुर खड़वा की ओर भागने लगा। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो सीक्रेट हार्ट स्कूल चौराहे के पास आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से बदमाश के बाएं पैर में चोट लगी।घायल अभियुक्त दिनेश बिंद पुत्र पंचम बिंद, ग्राम सहेड़ी, थाना नंदगंज को तत्काल सीएचसी मनिहारी भेजा गया। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, कारतूस और गोवंश से भरी पिकअप बरामद हुई। एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments