HomeCrimeगाजीपुर: महिला सहायता प्रकोष्ठ में मध्यस्थता से 5 परिवारों की कराई गई...

गाजीपुर: महिला सहायता प्रकोष्ठ में मध्यस्थता से 5 परिवारों की कराई गई विदाई

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में 21 अगस्त 2025 को महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर में पति-पत्नी के 19 पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई। इसमें से 5 मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से मध्यस्थता के माध्यम से विवाद सुलझाते हुए खुशी-खुशी विदाई कराई गई। 8 मामलों में मध्यस्थता विफल रही, जिन्हें विधिक कार्यवाही हेतु बंद कर दिया गया। 4 प्रकरणों में विवाद सुलझने के बाद पत्रावली समाप्त की गई, जबकि शेष मामलों में अगली तिथि तय की गई। इन मामलों के निस्तारण में काउंसलर कमरूद्दीन, महिला आरक्षी संध्या, सोनाली, अभिलाषा, सबिता, आरक्षी शिव शंकर यादव व महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी की अहम भूमिका रही।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments