HomeCrimeगाजीपुर में बोलेरो-बाइक टक्कर में घायल युवक की मौत, चालक पर केस...

गाजीपुर में बोलेरो-बाइक टक्कर में घायल युवक की मौत, चालक पर केस दर्ज

गाजीपुर – सादात थाना क्षेत्र अंतर्गत मजुई मुसहर बस्ती के पास शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेन्द्र राम निवासी खड़बाडीह थाना शादियाबाद के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग में कार्यरत जेई मनोज पटेल अपनी बोलेरो से विद्युत उपकेंद्र से सादात की ओर जा रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहा बाइक सवार बोलेरो से टकरा गया। जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सादात सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया।दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान शनिवार को योगेन्द्र राम की मौत हो गई। पुलिस ने जेई की बोलेरो और बाइक को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पत्नी हीरावती देवी की तहरीर पर बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसओ बागीश विक्रम सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments