
गाजीपुर – अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस ने शनिवार, 8 मार्च 2025 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने गंगा पुल, जमानियां से इनकी गिरफ्तारी की।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में आशीष पांडेय (20 वर्ष), गुडिया (50 वर्ष), और साक्षी पांडेय (22 वर्ष) शामिल हैं। तीनों वाराणसी कमिश्नरेट के सारनाथ थाना क्षेत्र के ग्राम कपिलधारा के निवासी हैं। साक्षी पांडेय का मायका भदोही जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र में है।
पुलिस ने इनके पास से चोरी और छल की गई संपत्ति बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मामला मु0अ0सं0 99/2025, धारा 316(2)/303(2)/317(2)/318(4) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।