Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeDharmमहाशिवरात्रि एवं "शिव नवरात्रि महोत्सव" 2025 !ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

महाशिवरात्रि एवं “शिव नवरात्रि महोत्सव” 2025 !ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

Maha Shivratri & “Shiva Navratri Mahotsav” 2025!

“कर्पूर गौरम करुणावतारं, संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्, सदा बसन्तं हृदयारविन्दे, भवं भवानीसहितं नमामि.”

वर्ष में एक बार ही, श्री महाकालेश्वर भगवान् को हल्दी अर्पित की जाती हैं।”

ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में महाशिवरात्रि के पहले शिव नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है इस दौरान पूरे 9 दिन तक महाकाल के दरबार में देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती के विवाहोत्सव का उल्लास रहता है।

श्री महाकाल महाराज के दरबार में भगवान महाकाल और माता पार्वती के विवाह उत्सव का उल्लास; शिव नवरात्रि के प्रथम दिवस से बिखरने लगता है।

शैव मतानुसार; महाशिवरात्रि के 9 दिन पूर्व अर्थात; फाल्गुन कृष्ण पक्ष पंचमी से फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी महाशिवरात्रि तक शिव नवरात्रि या महाकाल नवरात्रि का 9 दिन का उत्सव बताया गया है यह पर्व इस वर्ष 17 फरवरी 2025 से प्रारंभ होगा और 26 फरवरी 2025 तक चलेगा।

मान्यतानुसार; श्री महाकालेश्वर भगवान को हल्दी अर्पित नहीं की जाती।
ऐसा इसलिए क्योंकि; हल्दी स्त्री सौंदर्य प्रसाधन में प्रयोग की जाती है और शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग पुरुषत्व का प्रतीक है।
एक अन्य कारण यह भी है कि; हल्दी गर्म होती है और महादेव को शीतल पदार्थ अर्पित किये जाते हैं।

किन्तु इन 9 दिनों मे बाबा महाकाल को नित्य हल्दी, केशर, चन्दन का उबटन, सुगंधित इत्र, ओषधी, फलो के रस आदि से स्नान करवाया जाता है।

ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि जिस प्रकार विवाह के दौरान दूल्हे को हल्दी लगाई जाती है। उसी प्रकार भगवान श्री महाकालेश्वर को भी हल्दी लगाई जाती है।

ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि 9 दिनों तक सांयकाल को केसर व हल्दी से भगवान महाकालेश्वर का अनूठा श्रृंगार किया जाएगा। पुजारी भगवान को हल्दी लगाकर, दूल्हा बनाएंगे। भक्तों को 9 दिन तक भगवान महाकाल अलग-अलग रूपों में दर्शन देंगे।

शिव नवरात्रि के 9 दिन दूल्हा स्वरूप में होने वाले राजाधिराज बाबा महाकाल के श्रृंगार के दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान महाकाल का सेहरा सजाया जाता है।


“ज्योतिष शास्त्र, वास्तुशास्त्र, वैदिक अनुष्ठान व समस्त धार्मिक कार्यो के लिए संपर्क करें:-
✍🏻ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, संपर्क सूत्र:- 9993652408, 7828289428

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button