HomePoliticsगाजीपुर: छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न होने पर छात्रों में आक्रोश,...

गाजीपुर: छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न होने पर छात्रों में आक्रोश, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

: गाजीपुर – पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र पाण्डेय से मिला। छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और पढ़ाई भी दो महीने से जारी है, फिर भी चुनाव को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।छात्रों का कहना है कि प्रशासन शिक्षक संघ और कर्मचारी संघ का चुनाव करा रहा है, लेकिन छात्रसंघ चुनाव को लेकर उदासीनता बरत रहा है। इस पर नाराज छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन करने पर मजबूर होंगे। छात्रों ने प्रशासन को इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया है।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख छात्रनेता शैलेश यादव, विकास यादव, निलेश बिन्द, अनुराग तिवारी, राहुल कुमार, हर्ष दूबे, शिवांशु यादव, शिवम सिंह, राकेश चौधरी और आकाश सहित कई अन्य छात्र शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments