HomePARDAFHAAS BREAKINGघाट पर खेलते समय किशोर की डूबने से मौत, परिवार में मचा...

घाट पर खेलते समय किशोर की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के सराय मोहम्मदपुर गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर सूरज चौधरी की यशानंद बाबा घाट पर डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, सूरज चौधरी पुत्र राजू चौधरी घर से यशानंद बाबा घाट पर गया था। बताया जा रहा है कि वह मछली पकड़ने के बजाय घाट पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घाट पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद सूरज का शव बरामद किया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। बड़सरा चौकी प्रभारी अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। सूरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments