Wednesday, August 26, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGदुल्लहपुर पुलिस ने तमंचा व तीन कारतूस के साथ आरोपी को किया...

दुल्लहपुर पुलिस ने तमंचा व तीन कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना पुलिस ने बुधवार को अवैध असलहे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान थाना दुल्लहपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 223/26, धारा 352, 351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित आरोपी रामअवध यादव पुत्र स्व. शंकर यादव, निवासी खोजापुर, थाना दुल्लहपुर को ग्राम खोजापुर से गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2017 में थाना भुड़कुड़ा में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव व उनके हमराही पुलिसकर्मी शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button