HomeCrimeगैस लीकेज से घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

गैस लीकेज से घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

गाज़ीपुर – गुरुवार को सैदपुर क्षेत्र के शेखपुर गांव में गैस चूल्हे से हुए लीकेज के कारण रमेश यादव के घर में अचानक आग लग गई। घटना उस समय हुई जब उनकी बेटी चंद्रबाला कमरे में गैस चूल्हे पर पानी गर्म कर रही थी। चूल्हे के नीचे से गैस रिसाव होने पर अचानक आग भड़क उठी। चंद्रबाला ने सूझबूझ दिखाते हुए शोर मचाया और सुरक्षित बाहर निकल गई।

आग तेजी से फैलती चली गई और गर्मी के कारण गैस पाइप चूल्हे से अलग हो गई, जिससे लपटें और तेज हो गईं। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने सावधानी से गैस सिलेंडर को बाहर निकाला और रेगुलेटर बंद कर आग पर काबू पाया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। हालांकि, कमरे में रखा कीमती सामान और नकदी जलकर खाक हो गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments