Monday, August 17, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarपुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ कुन्दन सिंह, कई मामलों में था फरार

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ कुन्दन सिंह, कई मामलों में था फरार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार देर रात करंडा थाना पुलिस और नंदगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कुन्दन सिंह उर्फ विशाल सिंह पुत्र चंद्रभूषण सिंह, निवासी बरहपुर, थाना नंदगंज, गाजीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने उसे सरौली हरिजन बस्ती के कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना करंडा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 173/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा .312 बोर, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ करंडा और नंदगंज थानों में वर्ष 2016 से 2025 तक मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में करंडा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक मय हमराह तथा नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा मय हमराह शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button