Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeNationalUP: झारखंड आएं तो परिवार को लाएं..राज्यपाल संतोष गंगवार बोले- शिकायत नहीं...

UP: झारखंड आएं तो परिवार को लाएं..राज्यपाल संतोष गंगवार बोले- शिकायत नहीं मिलेगा मौका; यहाँ गुलाब बढ़ा रहे सौंदर्य

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “देश में घूमें ताकि भारत की अनेकता में एकता का पता चले। झारखंड आएं तो परिवार को साथ लाएं। जैसे हम बरेली में थे वैसे ही वहां भी हैं। आप आएंगे तो शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। इसी जिम्मेदारी के साथ हम आपकी सेवा करते रहेंगे।”

राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा, “नई दिल्ली के गुलाब मशहूर हैं पर 60 एकड़ में फैले झारखंड राजभवन परिसर में जो गुलाब हैं, वह भी बेहद खूबसूरत हैं।” उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में देश के विकास की बात कही। बोले, “लोग कयास लगा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में क्या होगा पर जो जनहित में काम करेगा जनता उसी को चुनेगी।”

व्यापारियों की समस्या का हो रहा समाधान
राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि व्यापारियों की उन्नति के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार समस्याओं का समाधान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि देश में हर राज्य की अलग-अलग समस्या है। बरेली ने आठ बार लोकसभा भेजा। जब चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला तो कई बातें होने लगीं। आज पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र देकर सामने खड़ा हूं। आपातकाल में जेल गया। राजनीति में सक्रिय रहा, जिसका परिणाम अब सामने है।

राज्यपाल ने जीवन यात्रा पुस्तक का किया विमोचन
बरेली क्लब परिसर में रविवार को झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार और वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने सेवानिवृत्त जज ब्रजेश सक्सेना की पुस्तक ‘जीवन यात्रा’ का विमोचन किया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने युवाओं से पुस्तकों को पढ़ने और ज्ञानार्जन की अपील की। कहा कि अगर समाज को न्याय की दृष्टि से देखना हो तो किसी न्यायाधीश के नजरिए से ही देखना होगा। पुस्तक लेखक ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर साहित्यकार डॉ. राजेश शर्मा, संयोजक कर्नल अभय स्वरूप, बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग भटनागर, लेखक लवलेश दत्त, उपजा अध्यक्ष पवन सक्सेना, ब्रजप्रांत के मीडिया मनीष अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button