HomeCrimeजंगीपुर - दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल...

जंगीपुर – दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत,

गाजीपुर – जंगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैली उर्फ पहेतियां चट्टी पर आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक तेज़ रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक बीरा (उम्र 20 वर्ष), पुत्र नेउर, निवासी ग्राम पोस्ट गुम्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह इलाका जंगीपुर-हंसराजपुर बाईपास मार्ग पर स्थित है, जहाँ बड़ी संख्या में भारी वाहन टोल टैक्स से बचने के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं। आए दिन ट्रकों की लंबी कतारें इस रास्ते पर देखी जाती हैं, जिससे जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है ।

इस संबंध में जंगीपुर थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के पिता के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments