HomeCrimeगाजीपुर : ननिहाल आया मासूम गंगा में डूबा, गांव में पसरा मातम

गाजीपुर : ननिहाल आया मासूम गंगा में डूबा, गांव में पसरा मातम

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के सेनापुर गांव में मंगलवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब गंगा नदी में नहाने गया 12 वर्षीय बालक डूब गया। परमेठ गांव निवासी रामलखन चौधरी का इकलौता बेटा अंकित चौधरी अपनी नानी नरमी के घर सेनापुर ननिहाल आया था। नहाने के दौरान वह दोस्तों के साथ गंगा घाट पहुंचा, जहां खेलते-खेलते वह गहरे पानी में चला गया।अचानक पानी में डूबते देख घाट पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन जब तक कोई बचाने पहुंचता, तब तक मासूम लहरों के हवाले हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर करंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू कराई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं लग पाया था। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हर चेहरा मायूस और हर आंख नम है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments