HomeNationalपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर खाई में पलटा, चालक व खलासी...

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर खाई में पलटा, चालक व खलासी गंभीर घायल

गाजीपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मरदह थाना क्षेत्र के कोर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी खाई में पलट गया। हादसे में चालक अमन यादव (अंबेडकर नगर) और खलासी अमित पांडे (आजमगढ़) गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर लखनऊ से स्प्राइट कोल्ड ड्रिंक लेकर पटना जा रहा था। रास्ते में वाहन का नियंत्रण बिगड़ने से ट्रेलर सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की गश्ती दल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकालकर आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल भेजा गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments