गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी ने सैदपुर नगर इकाई के नए अध्यक्ष के रूप में रिटायर्ड शिक्षक सुरेंद्र सिंह यादव की नियुक्ति की है। शुक्रवार देर शाम जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से की गई है। नियुक्ति की घोषणा के बाद स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने फोन व व्यक्तिगत रूप से मिलकर नए नगर अध्यक्ष को बधाई दी।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर जफर एडवोकेट, सभासद सुनील यादव, दिनेश वर्मा, कमलेश सोनकर, मुन्ना सोनकर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।














