HomePARDAFHAAS BREAKINGबारिश में मुस्तैदी दिखाने वाले गाजीपुर के यातायात पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

बारिश में मुस्तैदी दिखाने वाले गाजीपुर के यातायात पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

गाजीपुर – मूसलाधार बारिश के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने वाले यातायात पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश ने लखनऊ स्थित यातायात निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।

यह सम्मान 19 जुलाई 2026 को प्रकाशित समाचार “गाजीपुर में बारिश के बीच यातायात पुलिस की मुस्तैदी, शहर को जाम से दिलाई राहत” का संज्ञान लेते हुए प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने भी सभी कर्मियों की सराहना करते हुए उनके कार्य को अनुकरणीय बताया।

तेज बारिश के कारण शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जलभराव से गंभीर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। प्रतिकूल मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद यातायात पुलिसकर्मी घंटों तक जलमग्न सड़कों पर डटे रहे और यातायात को सुचारु बनाए रखा। उनकी तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा से लोगों को काफी राहत मिली।

सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी यातायात गजराज सिंह, आरक्षी यातायात कृष्ण कुमार, अरविंद कुमार, वेद प्रकाश यादव तथा होमगार्ड गिरधारी राम शामिल हैं। अधिकारियों ने सभी कर्मियों के समर्पण, जनसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments