HomeCrimeगाजीपुर में रिश्तों का कत्ल: दामाद ने ससुर को पत्थर से कुचलकर...

गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल: दामाद ने ससुर को पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

गाजीपुर – रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक दामाद ने अपने ही ससुर की पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली वारदात सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के इसनपुर गांव में हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मुमताज अंसारी के रूप में हुई है। आरोप है कि उनके ही भाई के दामाद निजामुद्दीन ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के समय नशे में धुत था और गुस्से में आकर उसने पत्थर से वार कर ससुर की हत्या कर दी। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मुमताज अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को वजह बताया जा रहा है। दरअसल आरोपी की पत्नी का करीब एक साल पहले निधन हो चुका था, जिसके बाद उसके दो बच्चे अपने नाना के घर इसनपुर में रह रहे थे। आरोपी बच्चों को अपने साथ ले जाना चाहता था, जबकि मृतक इसका विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो आखिरकार हिंसक रूप ले बैठा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments