HomeCrimeरामपुर मांझा पुलिस ने दो जुआरी 24.25 लाख व अवैध हथियार संग...

रामपुर मांझा पुलिस ने दो जुआरी 24.25 लाख व अवैध हथियार संग पकड़े

गाज़ीपुर – थाना रामपुर मांझा पुलिस ने अवैध रूप से जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई 14 नवंबर 2025 को बुढ़ऊ बाबा मंदिर के पास बंद पड़े विद्यालय परिसर, ग्राम चकेरी में की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विनोद कुमार शर्मा (निवासी खजुरी, वाराणसी) और हनुमान प्रसाद चौरसिया (निवासी नई बस्ती पाण्डेयपुर, वाराणसी) के रूप में हुई है।पुलिस ने इनके कब्जे से 24,25,000 रुपये नगद, दो पैकेट ताश के पत्ते, एक गमछा, दो अवैध तमंचे (315 बोर), दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और 1594 रुपये बरामद किए। बताया गया कि दोनों आरोपी बंद विद्यालय परिसर में भारी रकम के साथ जुआ खेल रहे थे।बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ थाना रामपुर मांझा में मु0अ0सं0 120/2025, धारा 3/4 जुआ अधिनियम तथा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता और उपनिरीक्षक सरोज कुमार पांडेय अपने हमराहों के साथ शामिल थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments