HomePoliticsबिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

गाज़ीपुर, । बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी व एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा जिला कार्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए पटाखे जलाकर जीत का जश्न मनाया। मौके पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ भी दीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ और विकास के पक्ष में निर्णायक मतदान किया, जिसके परिणामस्वरूप एनडीए को भारी बहुमत मिला है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा अब पश्चिम बंगाल में सरकार गठन का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।जश्न के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, कृष्ण बिहारी राय, पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह, विनोद अग्रवाल और मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं ने नगर के मिश्र बाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नेताओं ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है, जो पार्टी को और मजबूत दिशा देता है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments