Friday, June 19, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsराहुल गांधी लोकतंत्र, संविधान और जनता की आवाज़ के प्रहरी : कांग्रेसजन

राहुल गांधी लोकतंत्र, संविधान और जनता की आवाज़ के प्रहरी : कांग्रेसजन

गाजीपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi का जन्मदिवस शुक्रवार को जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय, सकलेनाबाद में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में निरंतर संघर्षरत रहने की कामना की। इसके बाद लंगड़पुर स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरित कर सेवा और मानवता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान की मूल भावना को चुनौती दिए जाने के दौर में राहुल गांधी लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक मजबूत चट्टान की तरह खड़े हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रताड़ना और व्यक्तिगत हमलों के बावजूद राहुल गांधी ने गरीबों, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाया है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने साबित किया है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई का संकल्प है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया है।

कांग्रेसजनों ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं संघर्षशील जीवन की कामना करते हुए संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, अयूब अंसारी, कुंदन खरवार, विद्याधर पांडेय, महबूब निशा, माधव कृष्ण, धर्मेंद्र, आशुतोष गुप्ता, राघवेंद्र चतुर्वेदी, जेपी पांडेय, सुमन चौबे, शंभू सिंह कुशवाहा, बलप्रीत सिंह, आलोक यादव, राजेश उपाध्याय, अजलाल अब्बासी, शबीहूल हसन, रमेश चंद्र गुप्ता, सीमा विश्वकर्मा, शैल अंसारी, अमन गुप्ता, महताब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button