HomeCrimeकरण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल–गिरफ्तार

करण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल–गिरफ्तार

गाज़ीपुर – अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 01 दिसंबर 2025 को थाना करण्डा एवं एसओजी/स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक, थाना स्थानीय पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 188/25 में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिसमें वह गोली लगने से घायल भी हो गया।घटना करण्डा क्षेत्र के ग्राम मैनपुर ताल बांध के पास की है, जहां पुलिस गश्त पर मौजूद थी। मुखबिर सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध युवक को घेरने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में आत्मरक्षार्थ पुलिस ने एक राउंड गोली चलाई, जो अभियुक्त के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश कुमार गुप्ता निवासी ब्रह्मणपुरा बताया। घायल अभियुक्त को मानवीय आधार पर तुरंत सीएचसी – करण्डा में इलाज के लिए भेजा गया।मौके से पुलिस ने 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस तथा 01 खोखा कारतूस बरामद किया। मुठभेड़ व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में नया केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।टीम का नेतृत्व रोहित कुमार मिश्रा और राजनरायन ने किया।

 

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments