HomeUttar Pradeshपीजी कॉलेज गाजीपुर बना अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन

पीजी कॉलेज गाजीपुर बना अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार, 14 नवंबर 2024 को पीजी कॉलेज, गाजीपुर के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।पीजी कॉलेज गाजीपुर ने सभी सेटों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। उन्होंने इस अवसर पर वॉलीबॉल की लोकप्रियता और इसके छात्र-छात्राओं के शारीरिक व बौद्धिक विकास में योगदान पर प्रकाश डाला।समापन समारोह में प्रो. पाण्डेय ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। इस आयोजन में उप प्राचार्य डॉ. बद्रीनाथ सिंह, प्रो. धर्मराज सिंह, प्रो. सुजीत कुमार सिंह, प्रोफेसर एस. एन. सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। आयोजन सचिव डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पुरस्कार वितरण के बाद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments