
नोएडा सेक्टर 11 स्थित सामुदायिक केंद्र में भाजपा सदस्यता अभियान-2024 के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भाजपा से जोड़ने और सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को भाजपा की भी सदस्यता ग्रहण कराई। साथ ही कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित कर रही हैं। जिनका लाभ भी सभी को मिल रहा है। उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्तियों को जागरूक किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री उमेश त्यागी, मंडल प्रभारी सचिन अंबावता, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण महावर, अशोक मिश्रा, मंडल महामंत्री दीपक शर्मा, अमित नागपाल और अन्य मंडल पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VIKAS TRIPATHI
भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए “पर्दाफास न्यूज” चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।