HomePoliticsलाखों की लागत से बनी सीसी सड़क का विधायक ओमप्रकाश सिंह ने...

लाखों की लागत से बनी सीसी सड़क का विधायक ओमप्रकाश सिंह ने किया उद्घाटन

ग़ाज़ीपुर – जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह ने सेवराई तहसील क्षेत्र के लहना ग्राम सभा के दयालपुर गांव में लाखों रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर सड़क को ग्रामीणों को समर्पित किया। यह सड़क दयालपुर गांव से काली मां मंदिर तक लगभग 300 मीटर लंबी और करीब 5 मीटर चौड़ी बनाई गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तारकेश्वर सिंह यादव उर्फ गुड्डू यादव ने मुख्य अतिथि विधायक का साफा बांधकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान लोकगीत कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया और ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तारकेश्वर यादव ‘गुड्डू’ के प्रयासों से मनरेगा के तहत बनी यह सड़क ग्रामीणों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। उन्होंने बताया कि इससे न केवल लोगों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि बाढ़ के समय पानी के दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।

इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को एक मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें काली मां मंदिर के सुंदरीकरण, ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने, रविदास मंदिर निर्माण और जल निकासी के लिए नाला निर्माण की मांगें शामिल थीं। विधायक ने सभी मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments