HomePARDAFHAAS BREAKINGकार से 48 लीटर अवैध शराब बरामद, चार गिरफ्तार

कार से 48 लीटर अवैध शराब बरामद, चार गिरफ्तार

गाजीपुर। नंदगंज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार पहिया कार से अवैध रूप से ले जाई जा रही करीब 48 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, नंदगंज थाना पुलिस टीम द्वारा ग्राम पिपरही तिराहा के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध चार पहिया कार को रोककर तलाशी ली गई। कार संख्या MP13CC2952 से दो पेटी किंगफिशर बीयर, जिसमें कुल 24 लीटर बीयर थी, दो पेटी अंग्रेजी ह्विस्की, जिसमें 17.28 लीटर शराब थी तथा रॉयल स्टैग की नौ बोतलें, जिनमें 6.75 लीटर अंग्रेजी शराब थी, बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से संतोष कुमार यादव पुत्र संजय राय निवासी गोसाईपुर टेंगराहा, थाना मीनापुर, मुजफ्फरपुर, बिहार, अखिलेश कुमार साहनी पुत्र जगरनाथ साहनी निवासी बोचहा, थाना बोचहा, मुजफ्फरपुर, बिहार, दानिश अली पुत्र अनवर अली निवासी सिहोरी, थाना नंदगंज और रोशन राय उर्फ गोलू पुत्र रवीन्द्र नाथ राय निवासी सिहोरी, थाना नंदगंज, गाजीपुर को गिरफ्तार किया।

बरामदगी के आधार पर नंदगंज थाने में मु.अ.सं. 316/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments