HomePARDAFHAAS BREAKINGबारात में डीजे डांस को लेकर हुआ विवाद, दूल्हे की पिटाई से...

बारात में डीजे डांस को लेकर हुआ विवाद, दूल्हे की पिटाई से मौत, आठ नामजद

गाजीपुर – दिलदारनगर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी ब्रिगेडियर राम के पुत्र राकेश कुमार की बारात गुरुवार को जगदीशपुर गांव पहुंची थी। तिलक और स्वागत कार्यक्रम के बाद बारात जयमाल के लिए मंच पर पहुंची। इसी दौरान डीजे पर डांस को लेकर बारातियों और दुल्हन पक्ष में कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।विवाद के दौरान दूल्हा के पिता को पीटा गया और जब दूल्हा उन्हें बचाने पहुंचा, तो ग्रामीणों ने उसे भी लाठी-डंडों और तमंचे की बट से बुरी तरह पीट दिया।

गंभीर रूप से घायल दूल्हा और उसके पिता को निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गाजीपुर मेडिकल कॉलेज और फिर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।शुक्रवार की रात इलाज के दौरान दूल्हे राकेश कुमार की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। एक आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments