HomeNationalगाजीपुर: करंडा में घर में घुसकर मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद, आरोपियों...

गाजीपुर: करंडा में घर में घुसकर मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद, आरोपियों की तलाश जारी

गाजीपुर – करंडा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। घटना का पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिससे आरोपियों की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

करंडा थाना क्षेत्र के आनापुर सरया गांव निवासी अजीत सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर दी कि शुक्रवार रात गांव में एक तेरही का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान गांव के ही शैलेश यादव ने शराब के नशे में गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

हालांकि, अगले दिन शनिवार शाम शैलेश यादव अपने साथियों अंकित यादव, मनोज यादव, विनोद यादव और अन्य अज्ञात लोगों के साथ अजीत सिंह के घर पहुंचा। आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और अजीत सिंह व उनके साथी विकास सिंह पर हमला कर दिया। इस घटना में अजीत के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि विकास सिंह भी घायल हो गए।

घटना के दौरान पूरे हमले की तस्वीरें और वीडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। पुलिस इन फुटेज की जांच कर रही है, जो मामले में आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत के रूप में इस्तेमाल की जा रही हैं।

करंडा थाना प्रभारी दिनेश चंद्र पटेल ने बताया कि चार नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments