HomePARDAPHAAS BREAKINGगाजीपुर - मरदह पुलिस-गौतस्करों की मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी...

गाजीपुर – मरदह पुलिस-गौतस्करों की मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

गाजीपुर – मरदह थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी जावेद आलम (30), निवासी सरायमीर, आजमगढ़ के पैर में गोली लगी। उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से ट्रक में बड़ी संख्या में गोवंशों की तस्करी की जा रही है। हैदरगंज रायपुर के पास घेराबंदी कर ट्रक रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मौके से गोवंशों से लदा ट्रक बरामद किया गया है और पशुओं को सुरक्षित स्थान भेजा जा रहा है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments