HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: 112 पुलिस वाहन और बाइक में टक्कर, तीन युवक घायल

गाजीपुर: 112 पुलिस वाहन और बाइक में टक्कर, तीन युवक घायल

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के मरदह हाईवे के पास बीती रात डायल 112 पुलिस वाहन और एक बाइक में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे तीन युवक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली के मेहरलीपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार (पुत्र मोती चंद्र), विनीत कुमार (पुत्र कन्हैया गोंड) और राजा कनौजिया (पुत्र ह्रदय नारायण) तिलक समारोह से वापस लौट रहे थे। जब वे मरदह हाईवे के करीब पहुंचे, तभी सामने से आ रही डायल 112 पुलिस वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

इस टक्कर में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए और उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, पुलिस वाहन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों का कहना है कि वे अपनी साइड में खड़े थे, तभी पुलिस वाहन ने आकर टक्कर मार दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments