HomeCrimeगाजीपुर के ट्रक चालक की बरेली में सड़क हादसे में मौत, शव...

गाजीपुर के ट्रक चालक की बरेली में सड़क हादसे में मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजापुर( सिरसी )गांव निवासी राजनारायण चौहान पुत्र मुन्नन चौहान उम्र 40 वर्ष की बरेली में बीते बुधवार की देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में मर्चरी हाउस भिजवा दिया।


मिली जानकारी के अनुसार जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के भोजापुर (सिरसी) निवासी राजनारायण चौहान ट्रक चालक का कार्य करते थे वह बीते बुधवार को मऊ से ट्रक लेकर सामान लेकर पंजाब के लिए निकले थे उनके साथ कोई खलासी भी नहीं था अभी वह जनपद बरेली के मीरगंज पुलिस चौकी के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया जिसमें चालक राजनारायण चौहान की मौके पर मौत हो गई इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह मृतक के शव को बाहर निकाला और मर्चरी हाउस के लिए भिजवा दिया बरेली पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन बरेली पहुंचे और पोस्टमार्टम होने के बाद शव को लेकर घर वापस आए और अन्तिम संस्कार में जुट गए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments