HomeLocalगाजीपुर: मिलावटी खाद्य सामग्री की जांच में प्रशासन का छापा, तीन नमूने...

गाजीपुर: मिलावटी खाद्य सामग्री की जांच में प्रशासन का छापा, तीन नमूने लिए

गाजीपुर – गाजीपुर: मिलावटी खाद्य सामग्री की जांच में प्रशासन का छापा, तीन नमूने लिए हंसराजपुर नसीरपुर क्षेत्र स्थित राजनाथ यादव के प्रतिष्ठान पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री की सूचना पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। सूचना के अनुसार, प्रतिष्ठान पर स्किम्ड मिल्क पाउडर से मिलावटी खोया, पनीर, और छेना बनाकर बेचने का काम चल रहा था।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गाजीपुर के अधिकारियों ने 6 नवंबर 2024 को सायं कार्रवाई करते हुए वहां से तीन नमूने संग्रहित किए।

मौके पर उपनिरीक्षक शिवप्रकाश पाठक और उनकी टीम भी मौजूद रही और उन्होंने अधिकारियों को हर संभव सहायता प्रदान की।अधिकारियों ने प्रतिष्ठान से छेना, खोया और स्किम्ड मिल्क पाउडर (मोहन बंगाल टाइगर ब्रांड) के तीन नमूने एकत्र किए हैं।

सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा गया है, जहां इनकी जांच की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत संबंधित प्रतिष्ठान पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।इस कार्यवाही का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र ने किया, जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गुलाबचन्द गुप्ता और पंकज कुमार कन्नौजिया भी टीम में शामिल थे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments