HomePoliticsगाज़ीपुर - कर्पूरी ठाकुर सेना ने भरा हुंकार, हक मांगने से नहीं...

गाज़ीपुर – कर्पूरी ठाकुर सेना ने भरा हुंकार, हक मांगने से नहीं मिलता छिनना पड़ता है

गाजीपुर। गाज़ीपुर नाई समाज का कर्पूरी ठाकुर सेना के तत्वाधान में जिले का संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता नाई समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष बृजराज ठाकुर ने किया ।इस कार्यक्रम का आयोजन कर्पूरी ठाकुर सेना का प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने किया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश ठाकुर थे ।उन्होंने बताया कि समाज में एक जुटता की जरूरत है।

जब तक एक जुटता नहीं होगी तब तक राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो सकती। हम लोग गरीब मजलूम जो हमारे समाज में जन्मे हैं। परेशान लाचारी बेसहारा के हक की लड़ाई हमेशा निरंतर लड़ने का काम यह संगठन करेगा तभी यह संगठन जिले में सबसे मजबूत संगठन स्थापित होगा। मैं इस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर व जिले के अध्यक्ष नव नामित किए गए नई समाज के चंद्रशेखर ठाकुर जमानिया को बधाई देता हूं। इस कार्यक्रम में समाजसेवी रामप्रवेश ठाकुर मऊ ,गोपाल शर्मा ,एमके शर्मा, जीवित शर्मा ,गुलाब शर्मा पूर्व महासचिव कैलाश ठाकुर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे ।इस दौरान नवगत जिलाध्यक्ष के द्वारा जनपद के सभी ब्लॉक के अध्यक्ष नामित किए गए। जिसमें सदर ब्लाक के अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर , मुहम्मदाबाद ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत ठाकुर ,बिरनो के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ,मरदह के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ,सैदपुर के ब्लॉक अध्यक्ष राम जी शर्मा, देवकली के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश शर्मा , करंडा के ब्लॉक अध्यक्ष राजन शर्मा, मनिहारी के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश शर्मा, जमानिया ब्लॉक अध्यक्ष लल्लन शर्मा, भदौरा ब्लाक अध्यक्ष हनुमान ठाकुर, रेवतीपुर ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, सादात ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद शर्मा , भावरकोल ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, कासिमाबाद ब्लाक अध्यक्ष विनय कुमार ठाकुर एवं जखनिया के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश ठाकुर को सर्वसहमत से नामित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कुलदीप ठाकुर ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments