HomeUttar Pradeshगाज़ीपुर - दिवाल से चाकू उतारते समय सांप ने काटा, किशोरी की...

गाज़ीपुर – दिवाल से चाकू उतारते समय सांप ने काटा, किशोरी की मौत

गाजीपुर – स्कूल से आकर दीवाल पर रखे चाकू को निकालते वक्त किशोरी को सांप ने डस लिया झाड़ फूंक के चक्कर में बिगड़ी तबीयत हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई । मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बिरनो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर विद्यापति निवासी आंशु यादव पुत्री संतोष यादव उम्र 17 वर्ष इंटर मीडिएट की छात्रा थी शुक्रवार को दोपहर में स्कूल से आकर घर में दीवाल पर रखे चाकू को उठाने पहुंचीं तभी दिवाल में छुपकर

बैठे सांप ने किशोरी के दाहिने हाथ के अंगुली में काट दिया जिसके बाद किशोरी भागकर परिजनों को बताई जिसके बाद परिजन आनन फानन में झाड़ फूंक के लिए सती धाम अमवा की सती धाम ले गए जहां पर घंटो झाड़ फूंक के बाद कोई लाभ नहीं होने पर मऊ स्थित फातिमा हॉस्पिटल ले गए जहां पर इलाज के दौरान देर शाम चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । अमृत किशोरी चार बहनों में चौथे नंबर पर थी जिसमें रोशन, ज्योति ,चांदनी और भाई गुरु और शिवांशु सहित मां मिलतरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सांप काटने से किशोरी की मौत हुई है शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments