HomeCrimeगाजीपुर - एसपी कार्यालय पर महिला ने बच्चों के साथ किया आत्मदाह...

गाजीपुर – एसपी कार्यालय पर महिला ने बच्चों के साथ किया आत्मदाह का प्रयास

गाजीपुर । एसपी कार्यालय पर आज एक महिला ने अपने 3 बच्चो के साथ पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की है।मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को आत्मदाह करने से रोका और हिरासत मे ले लिया।महिला करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कामूपुर गांव की है।पड़ोसी से नाली विवाद के चलते महिला ने आत्मदाह की कोशिश की है।पुलिस मामले मे कार्यवाही मे जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि कामूपुर गांव की रहने वाली गीता देवी का पाने पड़ोसी से नाली को लेकर विवाद चल रहा है।मामले को लेकर लगातार विवाद के बीच महिला आज अपने परिवार के साथ एसपी आफिस पहुंची।महिला के साथ उसका पति और तीन बच्चे भी थे।इसी दौरान महिला ने अपने बच्चों और खड़ पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की।मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला और बच्चों को आग लगाने से पहले ही पकड़ लिया।फिलहाल पुलिस मामले की कार्यवाही मे जुटी हुई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments