
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इस वजह से उन्हें एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि वह कमर दर्द की शिकायत के साथ बृहस्पतिवार को तड़के तीन बजे एम्स पहुंचे। जहां न्यूरो सर्जन डॉ. अमोल रहेजा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल अस्पताल ने कोई बयान जारी नहीं किया है।
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत बुधवार देर रात अचानक बिगड़ गई। कमर दर्द की शिकायत के साथ वह देर रात तीन बजे एम्स पहुंचे। उन्हें एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। न्यूरो सर्जन डॉ. अमोल रहेजा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। एम्स ने आधिकारिक तौर पर उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।
बता दें, राजनाथ सिंह ने 10 जुलाई को ही अपना 73वां जन्मदिवस मनाया। इस दौरान तमाम नेताओं ने उन्हें ट्विटर पर शुभकामनाएं दी। इसका उन्होंने जवाब भी दिया।

VIKAS TRIPATHI
भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए “पर्दाफास न्यूज” चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।