HomeCrimeबहरियाबाद पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को...

बहरियाबाद पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

गाजीपुर: थाना बहरियाबाद पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 60 आबकारी अधिनियम में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी, तभी चकसुल्तान के पास से एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार गुप्ता (उम्र लगभग 48 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय छांगुर गुप्ता, निवासी ग्राम आराजी कस्बा स्वाद, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 191/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments