Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshकन्नौज में थूक से मसाज करने वाले युसूफ की दुकान पर चला...

कन्नौज में थूक से मसाज करने वाले युसूफ की दुकान पर चला बुलडोजर

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में थूक से कस्टमर का फेस मसाज करने वाले युसूफ के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। प्रशासन ने युसूफ के सैलून पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई महज 15 से 20 मिनट में पूरी कर ली गई। युसूफ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। अब उसके खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई भी की गई है।

बुधवार शाम को प्रशासन की टीम ने छिबरामऊ चौराहे पर युसूफ की दुकान को गिराने का प्रयास किया था, लेकिन भीड़ की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। फिर गुरुवार सुबह 7 बजे नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी शिवेंद्र कुमार चौधरी और CO सदर कपूर कुमार की अगुवाई में युसूफ के सैलून को बुलडोजर से गिरा दिया गया। प्रशासन का कहना है कि युसूफ ने अवैध अतिक्रमण करके यह दुकान बनाई थी।

यह मामला कन्नौज के छिबरामऊ स्थित तालग्राम नगर का है, जहां युसूफ ‘रॉयल’ नाम से सैलून चलाता था। उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें वह थूक से मसाज करता नजर आ रहा था। युसूफ मूक-बधिर है, और वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष अंशु तिवारी ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी को 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

वीडियो में एक युवक को कुर्सी पर बैठे हुए दिखाया गया है, और युसूफ उसके चेहरे पर बार-बार थूक से क्रीम लगाता नजर आ रहा है। फेशियल पूरा करने के बाद युसूफ ने फोन के सामने थंब दिखाते हुए वीडियो बंद कर दिया। मामले की जांच जारी है।

कौम को किया बदनाम

स्थानीय लोगों के अनुसार, युसूफ पिछले 5-6 साल से सैलून चला रहा था। उसकी दुकान के पास साइकिल रिपेयर का काम करने वाले मोहम्मद रिजवान ने बताया कि युसूफ ने अपने पिता के साथ कटिंग और सेविंग का काम सीखा था। करीब 7 साल पहले उसने अपनी अलग दुकान खोली। युसूफ पिछले 2-3 साल से शराब का सेवन ज्यादा करने लगा था और आए दिन अपने पिता से झगड़ता था। मोहम्मद रिजवान ने कहा, “युसूफ ने पूरी कौम को बदनाम कर दिया है। उसकी पत्नी और तीन बच्चे भी हैं।”

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button