HomeNationalसड़क दुर्घटना में लेखपाल घायल, जिला अस्पताल रेफर

सड़क दुर्घटना में लेखपाल घायल, जिला अस्पताल रेफर

गाजीपुर – सेवराई स्थानीय तहसील क्षेत्र के हल्का देवल के लेखपाल शहंशाह आलम एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें लोगों के द्वारा निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार लेखपाल शहंशाह कार्य निपटाकर अपने मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। अभी वह दिलदारनगर जमुनिया मार्ग धनौता गांव के समय पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ्तार मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई लोगों ने घायल को निजी साधन के द्वारा नजदीकी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments