HomeLocalछठी रैंक हासिल कर राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई हुए अंकुर...

छठी रैंक हासिल कर राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई हुए अंकुर सिंह

वाराणसी। वाराणसी के राष्ट्रीय पिस्टल शूटर अंकुर सिंह ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलनकर शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए आगामी राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने प्रतियोगिता के 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल इवेंट में छठी रैंक हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की। उनकी सफलता से वाराणसी के खेल जगत में खुशी की लहर है।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 23 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक उत्तराखंड के देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित की गई। इसमें देशभर के प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच अंकुर सिंह ने अपने निशाने की सटीकता, धैर्य और तकनीकी दक्षता का शानदार परिचय देते हुए छठा स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की।
अंकुर सिंह लगातार चार बार राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। वह राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई), उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन (यूपीएसआरए) एवं वाराणसी जिला राइफल क्लब से जुड़े हुए हैं। शूटिंग के प्रति उनका समर्पण और नियमित अभ्यास उनकी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण रहा है।
अंकुर सिंह ने कहा कि शूटिंग उनके लिए केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और समर्पण का प्रतीक है। उनका लक्ष्य आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करना और भारतीय राष्ट्रीय शूटिंग टीम के ट्रायल तक पहुंचना है। इसके लिए वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना तथा वाराणसी, उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करना है। उनकी इस उपलब्धि को खेल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments