गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस ने सोमवार को गैर जमानती वारंट (NBW) से संबंधित तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय मय हमराह ने न्यायालय जेएम-03 मुहम्मदाबाद से जारी NBW के आधार पर कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने ग्राम अमहट थाना बरेसर निवासी जयलाल पुत्र पूजू राजभर और सम्पत यादव पुत्र चलाकू यादव को उनके घर से गिरफ्तार किया। वहीं अशोक कुमार पुत्र नन्दलाल धोबी, निवासी ग्राम सिउरी अमहट थाना बरेसर को थाना गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक तीनों वारंटियों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। अभियान के क्रम में पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की। गिरफ्तारी के बाद तीनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय मय हमराह थाना बरेसर शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वांछित और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।














