Wednesday, August 12, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGमहिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई स्थित मां कामाख्या मंदिर के पास महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी और अभद्र हरकत करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक मंदिर के पास सड़क से गुजरने वाली महिलाओं को देखकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे। उनकी हरकतों से आसपास के लोगों में असहजता का माहौल बन रहा था।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को कामाख्या चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि मां कामाख्या मंदिर के पास तीन युवक महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान विकास यादव (19) निवासी गोपालपुर, थाना बिरनो, सोनू राजभर (20) निवासी डोडसर, थाना मरदह और सत्यकीत शशिकांत यादव (23) निवासी मरदह डोडसर, थाना मरदह के रूप में हुई।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ गहमर थाने में मु0अ0सं0 172/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में कामाख्या चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, कांस्टेबल विश्वास यादव, प्रदीप पाल और महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव शामिल रहीं। पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button