Wednesday, August 12, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGपारा उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, ओवरलोड फीडर को दो हिस्सों में बांटने...

पारा उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, ओवरलोड फीडर को दो हिस्सों में बांटने का निर्देश

गाजीपुर। विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए नवागत अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने पारा विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 5 किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं की स्थिति की समीक्षा की और बकायेदारों से राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए अवर अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को बकायेदार उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर बिल वसूली सुनिश्चित करने को कहा।

उपकेंद्र पर 33 केवी वीसीबी में आ रही तकनीकी समस्या का भी उन्होंने जायजा लिया और जल्द समाधान के निर्देश दिए। पारा उपकेंद्र से जुड़े भाला फीडर में ओवरलोड की समस्या मिलने पर उन्होंने अवर अभियंता उमाशंकर को फीडर का करीब आधा लोड दूसरे फीडर पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। इससे ओवरलोड कम होने के साथ उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।

अधिशासी अभियंता ने सब डिवीजन पारा के अंतर्गत सभी उपकेंद्रों पर जले ट्रांसफार्मरों की भी समीक्षा की। उन्होंने उचित क्षमता का फ्यूज वायर लगाने तथा ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए तत्काल प्राक्कलन तैयार कर खंडीय कार्यालय भेजने के निर्देश दिए, ताकि उच्चाधिकारियों से अनुमोदन लेकर समय से नए ट्रांसफार्मर लगाए जा सकें।

निरीक्षण के दौरान संविदा कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर भी जांचा गया। उन्होंने छोटे-बड़े सभी फॉल्ट का समयबद्ध निस्तारण करने और अनावश्यक बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को बचाने के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए विनोद कुमार ने कहा कि शटडाउन लेने वाले लाइनमैन और कर्मचारियों के लिए सेफ्टी किट का इस्तेमाल अनिवार्य है। शटडाउन से पहले वर्कफोर्स एप पर विधिवत एंट्री करने और सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। :::

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button