Tuesday, July 28, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGब्रेकिंग - पत्नी की गला रेतकर हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

ब्रेकिंग – पत्नी की गला रेतकर हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में दहेज की मांग को लेकर एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गुरैनी गांव निवासी रविकांत उर्फ हनी कुमार पुत्र सुरेश राम ने करीब दो वर्ष पूर्व कुसुम शर्मा से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक वर्ष का बेटा भी है। शुरुआती दिनों में दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन बाद में दहेज की मांग को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा। सोमवार शाम दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। गंभीर चोट लगने से कुसुम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मृतका के भाई की तहरीर पर शादियाबाद थाने में मुकदमा अपराध संख्या 243/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 80(2), 115(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने हमराहियों के साथ मुबारकपुर कुदुतुल्ला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी रविकांत उर्फ हनी कुमार (25) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button