Tuesday, July 28, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalविनीत राय हत्याकांड: लापरवाही पर तत्कालीन कोतवाल दीनदयाल पांडेय और दरोगा निलंबित,...

विनीत राय हत्याकांड: लापरवाही पर तत्कालीन कोतवाल दीनदयाल पांडेय और दरोगा निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

गाजीपुर – चर्चित विनीत राय हत्याकांड में शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले तत्कालीन पुलिस अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दीनदयाल पाण्डेय और तत्कालीन उपनिरीक्षक चंद्रशंकर मिश्र को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

28-29 मई 2026 की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के युवा कारोबारी विनीत राय की हत्या के बाद उनके पिता आलोक राय ने आरोप लगाया था कि घटना से पहले दी गई शिकायतों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता और आरोपी पक्ष के बीच विवाद को लेकर कई प्रार्थना पत्र कोतवाली में दिए गए थे, लेकिन तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी शंकर पांडे के खिलाफ समय रहते प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं की। साथ ही एक पुराने मुकदमे में गंभीर धाराएं हटाकर अपेक्षाकृत हल्की धाराओं में कार्रवाई किए जाने की बात भी जांच में उजागर हुई।

जांच रिपोर्ट में दोनों अधिकारियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि आमजन और व्यापारियों की शिकायतों के निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button