HomePARDAPHAAS BREAKINGसांप के डसने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा...

सांप के डसने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

गाजीपुर – मरदह थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर बिंदपुरा गांव में शुक्रवार रात सांप के डसने से 9 वर्षीय शिवानी बिंद की मौत हो गई। बारिश शुरू होने पर छत से नीचे कमरे में सोने आई बच्ची को घर में छिपे जहरीले सांप ने काट लिया। सूचना मिलते ही परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर मऊ ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिवानी परिवार की सबसे छोटी और इकलौती बेटी थी। घटना से परिवार में कोहराम और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments